Home Uncategorized स्मार्ट सिटी जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाला कॉन्ट्रैक्टर जांच में...

स्मार्ट सिटी जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाला कॉन्ट्रैक्टर जांच में नहीं दे पाया था साक्ष्य, स्मार्ट सिटी अधिकारियों की जांच में मिल चुकी थी जेई को क्लीनचिट

82
0

 

झांसी। झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी में तैनात जेई पर गंभीर आरोप लगाकर रिश्वत लेने और डिजिटल अरेस्ट करने के आरोप में नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाला कॉन्ट्रैक्टर पूर्व में मंडलायुक्त, नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दे चुका था। जिसकी जांच के जेई के खिलाफ कॉन्ट्रैक्टर कोई साक्ष्य नहीं दे पाया था। जिस पर जेई सुनील कुमार को आरोपों पर क्लीनचिट मिल चुकी थी।

आपको बता दे कि आज थाना नवाबाद में आगरा जिला निवासी आनंद कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह कॉन्ट्रैक्टर है ओर झांसी नगर निगम के जेई सुनील कुमार ने इनका पैसा पास कराने के नाम पर एक लाख रुपया ऑन लाइन रिश्वत लिया साथ ही उसके परिवार को और उसे 18 महीना से उसे डिजिटल अरेस्ट किए हुए है। नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। वही जेई की और से आए पक्ष में बताया गया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आनंद कुमार उपाध्याय पूर्व में भी करीब दो वर्षों से मंडलायुक्त, नगर निगम आयुक्त सहित कई जगह शिकायती पत्र दे चुके। जिसकी जांच अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी झांसी राहुल कुमार यादव द्वारा की गई जिसमें जांच में बताया गया कि आनंद कुमार द्वारा जेई सुनील कुमार पर लगाए गए गंभीर आरोपों में किसी भी आरोप का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। आनंद कुमार और जेई सुनील कुमार का आगरा सिकंदरा का पुराना विवाद है, इसका झांसी स्मार्ट सिटी से कोई लेना देना नहीं है। जेई को दी गई राशि का आनंद कुमार वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं कर सके, राशि प्राप्त किया जाना प्रासंगिक प्रतीत नहीं होता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here