Home Uncategorized चाकूबाजी के मामले में डीएम व एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार,...

चाकूबाजी के मामले में डीएम व एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

190
0

झांसी। मानिक चौक क्षेत्र में हुई कथित चाकूबाजी की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने शिकायती पत्र सौंपकर आशिक रायकवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

शिकायत देते हुए बताया मानिक चौक स्थित पवन गारमेंट्स की दुकान पर काम करने वाला लड़का आशिक रायकवार और विनय के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आदिल पर आशिक रायकवार ने चाकू से हमला कर दिया गया जिससे उसके हाथ चाकू लग गया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद आशिक रायकवार ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते घायल और उसके परिजन भय के माहौल में हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।पीड़ितों ने जिलाधिकारी और एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए आशिक रायकवार को गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here