
झांसी। खत्री सभा (पंजी) झाँसी के अध्यक्ष पद हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी सूरज मलिक के साथ सहायक चुनाव अधिकारी प्रकाश चन्द्र राजवधा तथा कन्हैया कपूर (पार्षद) के साथ साथ चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा के पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 जुलाई को नामांकन जमा करने तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच तथा 26 जुलाई को नामांकन वापसी, उपरोक्त सभी कार्य दोपहर बजे से 4 बजे तक भवन संख्या 413 आदर्श नगर, सीपरी बाजार तथा 5 अगस्त मतदान पंजाबी सभा भवन, आर्य कन्या डिग्री कालेज के सामने सीपरी बाजार प्रातः 11 बजे से 3 बजे तथा तत्पश्चात मतगणना की जायेगी। मतदाता सूची का अवलोकन तथा संशोधन दिनांक 1 जुलाई से 21 जुलाई तक किया सकता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

