Home Uncategorized ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक

ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं, युवतियों को किया जागरूक

29
0

झांसी। रविवार को भट्टा गांव अंतर्गत थाना क्षेत्र सदर बाजार झांसी में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार झांसी की मौजूदगी में मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक पूजा सोलंकी, महिला आरक्षी रिनेश दीक्षित व लक्ष्मी द्वारा भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वाबलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे। मिशन शक्ति एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन जागृति* व *बहू – बेटी सम्मेलन* के तहत महिलाओं को उनके साथ होने वाले घरेलू अत्याचार व हिंसा से बचाव, कानूनी अधिकारों की प्रति जागरूक, बच्चियों का घर से पलायन रोकने संबंधी जागरूकता व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन , सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर – 1090 वूमेन हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड , fraud call ,अनचाहे लिंक आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here