झांसी। चिरगांव थाना पुलिस ने यूट्यूबर सत्या यादव ओर उसके साथी के खिलाफ रंगदारी मांगने ओर हत्या की धमकी देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
हवेली मोहल्ला निवासी अभिषेक पाराशर ने चिरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पहलपुरा निवासी सत्यव्रत उर्फ सत्या यादव ने एक माह पूर्व उसे धमकी देते हुए कहा था कि अगर तुम अपनी ओर परिवार की जिंदगी चाहते हो तो मुझे दस हजार रुपए दे देना। अभिषेक ने बताया कि वह सत्या की धमकी से काफी घबरा और डर गया था ओर वह अपने मित्र इंद्रजीत के साथ सत्या यादव के पास गया ओर उसे दस हजार रुपए दे दिया। मेरे मित्र ने मुझसे पूछा यह दस हजार किस बात के दिए तो अभिषेक ने उसे किसी को बताना मत सत्या ने उसे व परिवार को हत्या करने की धमकी दी थी उसी के बदले वह उसे पैसे देने गया था। अभिषेक ने बताया कि 17 जुलाई 2026 उसे सत्या यादव अपने साथी बृज पाल उर्फ अम्पू ने उसे रोक लिया और उससे बीस हजार रुपए की अवैध मांग की, रुपए न देने पर उसे व परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने सत्या यादव सहित उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि सत्या यादव यूट्यूब पर ब्लॉग बनाता है उसके हजारों सोशल मीडिया पर फॉलोअर है, वह अभी हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर वीडियो बनाने के मामले में चर्चाओं में आया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

