Home Uncategorized विवाह का ऐसा निमंत्रण, जो बनेगा एक नया पौधा! पूर्व केंद्रीय मंत्री...

विवाह का ऐसा निमंत्रण, जो बनेगा एक नया पौधा! पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पुत्र गौरव जैन की शादी का निमंत्रण कार्ड बना अनूठी पहल, हर किसी का दिल जीत लिया

515
0

झांसी। एक और जहां पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम, जगह जगह पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वही पर्यावरण को बचाने, स्वच्छता का संदेश देते हुए पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के पुत्र गौरव जैन की शादी का आमंत्रण कार्ड एक अनूठी पहल बन गया है।

आज के दौर में, जब अधिकांश विवाह निमंत्रण समारोह के बाद कूड़ेदान की शोभा बन जाते हैं, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पुत्र गौरव जैन के विवाह का निमंत्रण अपनी अनूठी सोच के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सीड पेपर (बीज युक्त कागज) से तैयार इस विशेष निमंत्रण पत्र पर लिखा संदेश हर किसी का दिल जीत रहा है—

“मुझे फेंकिए मत… मुझे मिट्टी में बो दीजिए। मैं एक नए पौधे के रूप में फिर से जीवन पाऊँगा।”

यह पहल केवल एक विवाह का निमंत्रण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायक संदेश है। एक छोटा-सा निमंत्रण पत्र लोगों को यह सीख दे रहा है कि खुशियों के साथ यदि प्रकृति को भी संजोया जाए, तो हर उत्सव समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बन सकता है।

निस्संदेह, यह अभिनव पहल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय संदेश दे रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here