Home Uncategorized प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक को पीटा, सुरक्षा...

प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक को पीटा, सुरक्षा के लिए युवती ने बुलाई पुलिस 

70
0

झांसी। कचहरी परिसर में आज दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब घर से भागी युवक युवती प्रेम विवाह करने कचहरी परिसर पहुंचे। जहां सूचना मिलते ही युवती के परिजन भारी संख्या में पहुंच गए ओर युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना देख वहां हंगामा खड़ा हो गया। युवती ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने के पूर्व मारपीट करने वाले भाग निकले। पुलिस सुरक्षा में लेकर प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला दतिया मरई माता मंदिर के पास निवासी तनु तिवारी ने थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी अभिषेक कुशवाह के साथ घर से भाग कर आज कचहरी परिसर पहुंच कर प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को मिली तो वह दर्जनों की संख्या में कचहरी परिसर पहुंच गए और युवक अभिषेक कुशवाह को पकड़ कर उसकी जमकर मारपीट कर दी। युवक की मारपीट होते देख युवती ने चीख पुकार मचा दी। युवती की चीख पुकार सुनकर कई अधिवक्ता और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मारपीट करने वाले वहां से भाग गए। इधर युवती ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 साहित नवाबाद थाना की जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर जांच पड़ताल करने के बाद प्रेम विवाह करने वाले युवक युवती को अपने साथ सुरक्षा में लेकर चली गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here