Home Uncategorized इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित प्रॉपर्टी में घर की महिलाओं और बच्चों की...

इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित प्रॉपर्टी में घर की महिलाओं और बच्चों की बिना अपराध के सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज

99
0

 

झांसी। इलाहाबाद बैंक चौराहा की चर्चित प्रॉपर्टी को लेकर गत दिनों थाना नवाबाद में दर्ज हुए मुकदमे में बनाए गए आरोपियों के साथ उनके परिवार महिलाओं ओर बच्चों की बिना किसी अपराध के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में प्रेमनगर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी सहित कई अज्ञात यूट्यूबर, फेसबुक संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रियंका राय ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 13 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम आईडी झांसी राइट सहित कई अन्य यूट्यूबर ओर फेसबुक अज्ञात संचालकों द्वारा उनकी व बच्चों की फोटो वीडियो प्रसारित कर दुष्प्रचार किया, सामाजिक छवि धूमिल की है, आपत्तिजनक भाषाओं का प्रयोग किया । इसमें कई षड्यंत्र कारी शामिल है। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here