Home Uncategorized जगन्नाथ जी की यात्रा में शामिल महिला का कीमती हार चोरी 

जगन्नाथ जी की यात्रा में शामिल महिला का कीमती हार चोरी 

43
0

 

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं से निकल रही भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा में शामिल महिला के गले से कीमती सोने का हार चोरी हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।

छनियापुरा निवाड़ी निवासी प्रेम नारायण साहू ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया की उनकी पत्नी 16 जुलाई को गोला कुआं से निकल रही भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा में शामिल होने गई थी। यात्रा में चलने के दौरान किसी ने उनके गले में पहना हुआ सोने का हार चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी गए हार में 12 सोने की मोती लगे थे ओर वह कीमती हार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here