
झांसी। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेशानुसार प्रत्येक स्थान पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , अतः इसी क्रम में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित एक विद्यालय में *यातायात की पाठशाला* का आयोजन टी आई देवेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में व विद्यालय के प्रबंधक सैमसन जैकब की अध्यक्षता तथा यातायात पुलिस में ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया ।
पाठशाला में मुख्य अतिथि टी आई देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ न गवाए आप सभी अपने अपने घर जाकर अपने अभिभावकों को व रिश्तेदारों पड़ोसियों तथा मित्र वर्गों में समझाएं कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तथा चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर धारण करें, क्योंकि यदि परिवार का मुखिया ही सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो पूरा परिवार ही बिखर जाता है। साथ ही सभी बच्चों , व शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई ।
उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, ट्रैफिक से सर्वेश कुमार, विद्यालय से एमपी खान मैंम, दीपा सभरवाल, धीरज नामदेव, रानी ,सतीश शर्मा शास्त्री आदि प्रवक्ता गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर प्रगति शर्मा द्वारा तथा आभार विद्यालय के प्रबंधक सैमसन जैकब ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

