
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा में देर रात एक ही परिवार के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती ओर उसके परिवार के सदस्यों की आंखों में लाल मिर्च झोंक कर उनकी लाठी डंडा से जमकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा निवासी सुषमा राजपूत ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह और उनका परिवार के सदस्य घर के नजदीक रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर किसी प्रकरण को लेकर बातचीत करने गए थे। तभी विपक्षियों ने सुषमा ओर उसके परिवार के सदस्य की आंखों में मिर्च झोंक दी, और लाठी डंडा से उनकी बेरहमी से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर एफआईआर की तैयारी कर ली है। वही इस प्रकरण में चिरगांव थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य है, दोनों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की आंखों में मिर्च झोंक दी। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

