झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत कच्चे पुल के पास चल रहे पेड़ कटाई के दौरान पेड़ की डाली हाथ पर गिरने से गुस्साए स्कूटी सवार अधेड़ ने ननि के कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद दोबारा लौट कर आकर महिला से ननि कर्मचारी को चप्पलों से पिटवाया। यह देख बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। घटना से गुस्साए नगर निगम के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने महिला को पकड़ लिया। वही मौके से महिला का अधेड़ साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी निवासी गजेंद्र पाल नगर निगम में माली के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की सुबह वह अपने साथी गोंदू कंपाउंड निवासी भगवान दास के साथ नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कच्चे पुल के पास खराब पेड़ो की कटाई छ कर रहा था। तभी पेड़ की एक डाली वहां से स्कूटी से गुजर रहे अधेड़ पर जा गिरी। जिससे अधेड़ को गुस्सा आ गया ओर उसने कर्मचारी गजेंद्र पाल को गाली गलौज करते हुए पास में पड़ी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गजेंद्र ने हमला से खुद को बचाया तो कुल्हाड़ी उसके हाथ में जा लगी जिससे वह लहू लुहान हो गया ओर अधेड़ मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद श्रीमती सुशीला दुबे के पति गोकुल दुबे मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद वही अधेड़ अपनी स्कूटी पर एक महिला को लेकर आया और जमकर गाली गलौज करते हुए महिला से कर्मचारी गजेंद्र पाल पर चप्पलों से हमला करा दिया। गजेंद्र को बचाने आए उसके साथी भगवान दास को भी चप्पलों से पीटा। इस घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। पार्षद पति ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना सीपरी बाजार पुलिस को देख अधेड भाग निकला। पुलिस महिला को पकड़ कर थाने ले आई। इधर घटना से कर्मचारियों में आक्रोश पैदा हो गया सभी ने काम बंद कर दिया। पुलिस ने घायल कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

