Home Uncategorized पुरातत्व विभाग की जमीन पर शव दफनाने का आरोप, मौके पर पहुंची...

पुरातत्व विभाग की जमीन पर शव दफनाने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस जलता मिला शव

68
0

 

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना मिली कि थाने के पीछे वाली पुरातत्व विभाग की जमीन पर शव दफनाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ओर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां शव जलता हुआ मिला। पुरातत्व अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पुरातत्व विभाग ने पुलिस को सूचना दी कि कोतवाली थाना के पीछे स्थित किला की दीवार से सटकर पुरातत्व विभाग की जमीन पर शव दफनाया जा रहा है। यह सूचना मिलने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वही पुलिस टीम के साथ पुरातत्व विभाग की टीम भी पहुंची। जहां पुलिस ओर पुरातत्व विभाग की टीम को वहां शव जलता हुआ मिला। पुरातत्व विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर जानकारी हुई किला की तलहटी थाना कोतवाली के पीछे स्थित घुटनाटैक हनुमान मंदिर के महंत भरत दास ने बताया कि उनके गुरु संतोष दास इस मंदिर के महंत थे उनकी मृत्यु होने पर उनके शव को जलाया गया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके विभाग से बिना अनुमति लिए यहां शव का अंतिम संस्कार किया है, इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here