Home Uncategorized एनसीसी शिविर में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की कैडेट्स का शानदार...

एनसीसी शिविर में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ कैडेट सहित कई प्रतियोगिताओं में जीते प्रथम पुरस्कार

47
0

झाँसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी की एनसीसी कैडेट्स ने 32 यूपी गर्ल्स बटालियन, झाँसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-189) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

यह शिविर 3 से 12 जुलाई तक आयोजित हुआ, इसमें झाँसी एवं ललितपुर जनपद के 17 विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय की 17 कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अपने नाम कीं। सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक गान प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेट अनन्या चौबे ने प्रथम तथा आरुषि सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हेल्थ एंड हाइजीन क्विज में आरुषि सिंह प्रथम एवं कृतिका गौर द्वितीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में भी आरुषि सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शिविर का सर्वोच्च सम्मान “सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ कैडेट” कृषि विश्वविद्यालय की आयुषी सिंह को प्रदान किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल में ब्रावो कंपनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसमें कृषि विश्वविद्यालय की कैडेट्स *आँचल सिंह, नंदिता दास एवं भारती* शामिल रहीं। गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी ने ट्रॉफी जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया,

इसमें विश्वविद्यालय की आठ कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के दौरान कैडेट्स को सिम्युलेटर प्रैक्टिस, ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, हथियार संचालन, फायरिंग तथा ड्रोन प्रशिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि विश्वविद्यालय की एएनओ लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा ने पूरे शिविर के दौरान कैडेट्स का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व किया।

समापन समारोह में 32 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभय सिंह देव ने सभी विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया तथा उन्हें राष्ट्रसेवा और देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय की कैडेट्स की इस उल्लेखनीय सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here