
झांसी। दो साल पहले हाय हैलो से शुरू हुई प्रेम कहानी की कीमत आखिरकार युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी बीते इन दो सालों में युवक के पास जो भी जमीन और मकान के रुप में सम्पत्ति थी प्रेमिका से वीवी बनी युवति ने बिकवाकर कंगाल कर दिया और शनिवार की रात्रि घर के बाहर छोड़कर चली गई अंत में बीते रोज युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई मृतक के पिता बृजकिशोर पाठक निवासी बिजौली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती शनिवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे बहू मेरे बेटे को अचेतावस्था में घर के बाहर छोड़कर चली गई जिसके कुछ देर बाद बेटे की मौत हो गई।
थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली के शंकर जी के मंदिर के निकट रहने वाले बृजकिशोर पाठक ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा पुत्र राहुल पाठक बचपन से अपने मामा संतोष मिश्रा निवासी विरोरा थाना पृथ्वीपुर जनपद निवाड़ी में रहकर प्राइवेट कोचिंग पढ़ाता था दो साल पहले उसने औरया निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया जिसके बाद युवती ने बीते दो साल में बिजौली स्थित पैतृक संपत्ति के साथ साथ विरोरा गांव में मिली मामा की सम्पत्ति को बेच दिया जिसके बाद दोनों ने आए दिन विवाद होने लगा।
बताया गया है कि मृतक की पत्नी रेनू मिश्रा अपनी बहिन प्रीति व एक अन्य युवक के साथ शनिवार की रात्रि थाना प्रेम नगर क्षेत्र के बिजौली कार से आई और उसके बेटे राहुल पाठक को अचेतावस्था में घर के दरवाजे यह कहते हुए छोड़कर चली गई कि राहुल ने जहर खा लिया है अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि राहुल की मौत हो गई सूचना पाकर बिजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडीकल कॉलेज परीक्षण के लिए भेज दिया।
युवति के आधार कार्ड मे पति के रुप में नाम अखिलेश मिश्रा….
बिजौली निवासी राहुल पाठक ने जिस युवती से प्रेम विवाह किया उसके आधार कार्ड मे पति के रुप में अखिलेश मिश्रा निवासी कश्यप नगर कल्याणपुर कानपुर उत्तर प्रदेश लिखा है राहुल के परिजनों का आरोप है कि युवती ने पहले अखिलेश मिश्रा से शादी की और बाद में राहुल को अपने प्रेमजाल में फंसाया…
……………………………………
मामले की जांच की जा रही है …….. बिजौली चौकी प्रभारी
उक्त मामले में बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि मृतक बीते एक साल से अपनी पत्नी रेनू मिश्रा के साथ कानपुर में रह रहे थे बीती शनिवार की रात्रि मृतक की पत्नी रेनू मिश्रा, साली प्रीती और एक अन्य युवक कार से आए और राहुल पाठक को घर के बाहर छोड़कर चले गए जिसके बाद उसकी मौत हो गई मामले की जांच की जा रही है जो भी तत्थ सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।
………………………………………
बारात में खाना परोसने को लेकर मारपीट दो हिरासत में……
झांसी बीती रात्रि बिजौली के रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने शारदानगर में बिजौली के ही अटरियन गांव से एक आदिवासी परिवार में आई बारात में खाना परोसने को लेकर बराती और लड़की पक्ष में विवाद हो गया जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई सूचना पाकर बिजौली पुलिस ने दोनों पक्षो के एक एक युवक को हिरासत में ले लिया अन्य की तलाश जारी है उक्त मामले में जहां बधू पक्ष बराती पर लड़कियों को छेड़ने का आरोप लगा रहा है वही बराती पक्ष खाना परोसने की बात को लेकर विवाद होने की बात कह रहा है फिल्हाल दोनों पक्षों की ओर से दो युवक पुलिस की हिरासत में हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली का है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

