झाँसी। एक महिला की शिकायत पर थाना रक्सा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मछली व्यापारी के पुत्र कसाई मंडी निवासी नवाब कुरैशी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस जांच में जुट गई है।
गुरुवार को पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नवाब कुरैशी नामक युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे शादी का वादा किया और विश्वास में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से अश्लील वीडियो और फोटो भी तैयार कर लिए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं।
शिकायत के अनुसार संबंध समाप्त होने और महिला के विवाह हो जाने के बाद भी आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि नवाब कुरैशी ने 23 मार्च 2026 को उसे बहला फुसला कर रक्सा थाना क्षेत्र ग्राम सिजवाहा के पास अपने दोस्त के रेस्टोरेंट ए डी एस हेवन में बुलाया। जहां उसे पेय पदार्थ में नशीला सामग्री पिला दी। जिससे वह बेहोश गई ओर आरोपी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे होश आया तो उसने इस बात का विरोध किया ओर वहां से भाग कर रेस्टोरेंट के बाहर आई तो सड़क पर पकड़ कर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि बुरी तरह उसकी पिटाई करने के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो दिखा कर डराया धमकाया कि अगर कही शिकायत की तो उसे व उसके परिवार को जान से खत्म करवा दूंगा। पीड़िता का आरोप है उसी रेस्टोरेंट में बने उसके अश्लील वीडियो के द्वारा नवाब कुरैशी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नबाव कुरैशी ने अपने मऊरानीपुर निवासी मछली व्यापारी राजकुमार को उसकी अश्लील वीडियो मोबाइल से भेज दी ओर एक व्हाट्स एप पर नवाब कुरैशी ने ग्रुप बनाया जिसमें क्षेत्रवासियों ओर उसके ससुराल पति तथा मायके पक्ष के लोगों को जोड़ कर अश्लील वीडियो एवं फोटो वायरल कर बदनाम कर दिया और जीवन बर्बाद कर दिया। पीड़िता ने बताया उसके पति व ससुरालियों ने यह वीडियो देखा तो उसे ससुराल से निकाल दिया है।
पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना रक्सा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

