Home Uncategorized 12 जुलाई को मणिकर्णिका आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी

12 जुलाई को मणिकर्णिका आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी

26
0

 

झांसी। मणिकर्णिका आर्ट गैलरी की डायरेक्टर कामिनी बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई 2026 को मणिकर्णिका आर्ट गैलरी एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए बाल, जूनियर, टीनएजर तथा उभरते (Upcoming) कलाकार अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवा एवं नवोदित कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कामिनी बघेल ने सभी कला प्रेमियों, कलाकारों, अभिभावकों एवं नागरिकों से प्रदर्शनी में उपस्थित होकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

इस आयोजन के संयोजक प्रवीण सिंह एवं सहसंयोजक अमर सोनी हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here