
झांसी। भारतीय जनता पार्टी भगवान राम का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने को किया है, भाजपा ने हिंदुओं की आस्थाओं का कत्ल किया है। यह बात झांसी आए कांग्रेस पार्टी के झांसी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से कही।
झांसी में पार्टी को मजबूत ओर कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से वार्ता करने आए राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झांसी ओर बुंदेलखंड में भाजपा ने किसानों की जबरन जमीनों को अधिग्रहण कर लिया, पुलिस की दम पर जबरन एग्रीमेंट कराए, लेकिन आज तक यहां कोई विकास नहीं हुआ, और न ही कोई फैक्ट्री लगी। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स, बिजली बिल में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी समाप्त कर प्राइवेट ठेके पर दे दी। जहां तीस से चालीस हजार वेतन पाने वाले कर्मचारियों से पांच से आठ हजार रुपए में ठेकेदार कार्य करवा रहे, वही उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल उत्तर प्रदेश में सरकार के बारह साल के कार्यकाल में लगभग एक हजार स्कूल बंद हो गए, शिक्षा का स्तर गरीबों से दूर होता जा रहा। एस सी एस टी, ओ बी सी का आरक्षण समाप्त कर रहे। पढ़ाई के दौरान मिलने वाली स्कॉलरशिप भी कम कर दी गई। हर जगह सिर्फ ओर सिर्फ उत्पीड़न ही हो रहा। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर चोरी प्रकरण पर कहा कि मोदी ओर योगी क्यों भाग रहे जिम्मेदाती से क्यों बच रहे, जब मंदिर का निर्माण, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर का ट्रस्ट, ओर ट्रस्ट में भी अपने लोगों को जमाने का काम किया तो अब यह सैकड़ों हजारों करोड़ों की चंदा चोरी की जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे। उन्होंने कहा कि इस चंदा चोरी में आर एसएस ओर भाजपा हैड क्वार्टर है,इस चोरी में यह शामिल है,भाजपा छोटे लोगों पर कार्यवाही कर अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने आस्था का कत्ल किया है,राम भगवान का इस्तेमाल सत्ता पाने को किया है। भाजपा संविधान नहीं मानती पुलिस को हत्यारा बना दिया। यह कानून, देश के संविधान को नहीं मानते, महापुरुषों को नहीं मानते, इन्हें कानून पर भरोसा नहीं,इसलिए पुलिस से शूट आउट करवाते है। उन्होंने कहा कि अपराधी को अपराध की सजा देना कानून का काम है। उन्होंने कहा कि वह मांग करते है कि आखिर चंदा चोरों के यहां घर पर कब बुलडोजर चलेगा, क्योंकि इनका बुलडोजर, इनकी पुलिस की गोली सिर्फ गरीब लोगों पर ही चलती है, कभी किसी पैसे वाले का एनकाउंटर पुलिस ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार कानून, संविधान नहीं मानती, पुलिस के द्वारा कानून का उल्लंघन कर हत्या करा रही है। सरकार के संरक्षण में संविधान एवं कानून के खिलाफ काम हो रहा है, ऐसे तो आतंकवादी ओर कोई फर्क नहीं बचा, भारत देश केवल संविधान की वजह से बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि आस्था का कत्ल हो रहा अयोध्या में राम मंदिर में चोरी, उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर ओर मथुरा में चोरी, सभी जगह इन्हीं के लोग है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने धार्मिक स्थलों को एटीएम बना लिया है। यह सरकार छात्रों, नौ जवानों के भविष्य के साथ खिलबाड़ कर रही है, आए दिन पेपर लीक हो रहे, एस सी एस टी ओर ओबीसी का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, बूथ, हर गांव ओर हर शहर में वह जनता की समस्या, उत्पीड़न को लेकर जाएंगे और सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्री राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

