झांसी। थाना सीपरी क्षेत्र के पाल कॉलोनी में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक को भीड़ ने पकड़ कर उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि युवक ने मासूम बालिका के साथ दरिंदगी की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी में आज सुबह क्षेत्रवासियों ने एक युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की ओर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि इस आरोपी ने एक छ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि पाल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने देर रात डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसकी छ वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार हुआ है। बलात्कार करने वाला आरोपी मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी निवासी सोनू है, जो यहां मजदूरी करता है ओर यही मकान किराए पर लेकर रहता है। बालिका के साथ दरिंदगी की घटना छ जुलाई को की थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मासूम बालिका ने डर भय के कारण परिजनों को यह बात नहीं बताई थी। लेकिन पीड़ा अत्यधिक होने पर देर रात यह जानकारी दी कि उसके साथ सोनू ने दरिंदगी की है। बालिका के साथ बलात्कार की घटना की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल देर रात ही मौके पर पहुंच गया ओर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला था। आज सुबह आरोपी क्षेत्रवासियों को दिखाई पड़ गया। सभी ने उसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

