Home Uncategorized समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक करें...

समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

36
0

 

झांसी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनपद झांसी में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास तालपुरा, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जीआईसी परिसर झांसी तथा राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास खुशीपुरा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद की शिक्षण संस्थाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को इन छात्रावासों में निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश शासनादेश के निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों द्वारा संचालित छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हों। छात्रावासों की कुल क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा शेष 30 प्रतिशत स्थान अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रवेश में वरीयता प्रदान की जाएगी। समान योग्यता की स्थिति में आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर आज से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट https://upswdhms.upsdc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here