Home Uncategorized बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी, कारखास दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, चौकी...

बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी, कारखास दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, चौकी से किया गिरफ्तार, बड़ागांव गेट बाहर तक पैदल ले गई टीम, पूछताछ जारी 

912
0

 

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की चलाई जा रही भ्रष्टाचार समाप्त करने की मुहिम के चलते एंटी कॉर्पशन टीम ने बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी और चौकी के कारखास को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम उन्हें चौकी से पैदल बड़ागांव गेट बाहर तक ले गई इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठा कर पूछताछ के लिए ले गई है।

जानकारी के मुताबिक संजीव राय निवासी बड़ा बाजार निवासी किराना व्यापारी ने एंटी कर्पशन टीम को शिकायत की थी एक लड़ाई झगड़े के मुकदमे में उसका फर्जी तरीके से नाम जोड़ दिया गया है। जिसकी विवेचना थाना शहर कोतवाली के बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ओमकार कर रहे है। मुकदमे में नाम निकालने के एवज में वह साठ हजार की मांग की। जिसमें वह दस दस हजार की तीन किस्त ले चुके अभी चौथी किस्त देनी है। शिकायत पर टीम ने अपना जाल बिछाया आज संजीव राय रिश्वत के दस हजार रुपए देने चौकी प्रभारी को जैसे ही चौकीं पर पहुंचे ओर उनके हाथ में पैसे दिए जिस पर चौकी प्रभारी ने रिश्वत के पैसे लेने के बाद कार खास सिपाही शशांक त्रिपाठी को दिए तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम चौकी प्रभारी ओर सिपाही शशांक त्रिपाठी को लेकर गई है ओर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

शिकायत कर्ता संजय राय ने बताया कि चौकी प्रभारी पूर्व में उनके बेटे से मुकदमे के नाम पर रुपए ले चुके इसके बाद ओर मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने शिकायत की एंटी कर्पशन टीम से ओर आज वह गिरफ्तार हुए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here