Home Uncategorized राजगढ़ में वर्चस्व की जंग, दो पक्ष भिड़े, मारपीट, फायरिंग, गैस पाइप...

राजगढ़ में वर्चस्व की जंग, दो पक्ष भिड़े, मारपीट, फायरिंग, गैस पाइप लाइन तोड़ी, रिसाव होने से मची भगदड़, पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने संभाला मोर्चा

285
0

 

झांसी। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा वाक युद्ध देर रात सड़कों पर आ गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडा चले। इस दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी तो दूसरे पक्ष ने गैस पाइप लाइन तोड़ दी। जिससे क्षेत्र में भारी गैस रिसाव होने से भगदड़ मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने मोर्चा संभाला और टीम को बुलाकर गैस रिसाव बंद कराया। अगर पुलिस समय रहते एक्टिव नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर पुलिस ने दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ ओर बिजौली निवासी दो पक्ष में वर्चस्व को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर वाक युद्ध चल रहा था। इस वाक युद्ध में सोशल मीडिया यूट्यूबर की बल्ले बल्ले हो रही थी। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया पर आर्थिक लाभ के लिए दोनों पक्ष का वाक युद्ध कराना कभी क्षेत्र वासियों की जान पर बन आएगा। हुआ भी यही देर रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए ओर दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडा चले। देर रात ग्यारह बजे राजगढ़ के गुजररा में दो पक्ष में खूनी संघर्ष से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया। वही दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ने घर में लगी गैस लाइन का पाइप डंडे में इस्तेमाल करने के लिए तोड़ लिया जिससे क्षेत्र में भारी गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से लोगों में दहशत पैदा हो गई, लोग अपने आप को सुरक्षित करने के लिए घरों से भाग निकले, आग लगने का खतरा सताने लगा। सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक, बिजौली चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल ओर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने गैस कम्पनी को बुलाकर गैस रिसाव बंद कराया तब कही जाकर क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। इधर पुलिस ने दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस ने बिजौली चौकी प्रभारी रामवीर सिंह की तरहरीर पर भानू प्रताप पाल, रविन्द्र पाल, महेंद्र पाल ओर दूसरे पक्ष से लाल सिंह यादव, सहदेव सिंह, हेमेंद्र, रज्जन यादव, नीरज यादव को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग के मामले भानू प्रताप की लाइसेंसी बंदूक ओर मौके से खाली खोखा बरामद कर लिया। उन्होंने बताया इस मामले में फरार चल रहे दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों की तलाश जारी है।

आखिर सोशल मीडिया पर निगरानी क्यों नहीं

झांसी। आज कल एक ट्रेंड बड़ी तेजी से चल रहा है। थोड़ा सा आर्थिक सहयोग करो और किसी को भी सोशल मीडिया पर माफिया, भू माफिया, दबंग बना दो, यही कारण रहा देर रात हुए राजगढ़ में दो पक्ष का विवाद। पिछले कई दिनों से दोनों पक्ष यूट्यूबरो के सहारे सोशल मीडिया पर वाक युद्ध कर रहे थे। जिस पर कानूनी निगरानी ठीक ढंग से नहीं रखी गई ओर इसी का नतीजा हुआ कि देर रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए ओर बबाल मारपीट हुई। अगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड समय पर कार्यवाही नहीं करते तो गैस पाइप लाइन से हुए गैस रिसाव से बड़ी घटना हो सकती थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here