
झांसी। राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया का नेतृत्व में मुख्यमंत्री संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया।
जिसमें मांग करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में झांसी की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है लोग शहर के अंदर घंटो जाम में फंसे रहते हैं पूर्व के एक, एसपी सिटी द्वारा हर 100 मी बाद पढ़ने वाले चौराहों पर लाइट लगवा दी गई। जिसके कारण भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बीकेडी चौराहे से मेडिकल बाईपास तक बनने लगी इसी के साथ ही इलाइट चौराहे सहित अन्य चौराहा का बीच का गोला बड़ा किया गया एवं बेतरतीब तरीके से रास्ता सकरा होने के बाद भी बीच में डिवाइड और लगा दिए गए जगह-जगह चौराहा पर डिवाइडर लगाकर प्रशासन ने स्वयं जाम की समस्या उत्पन्न कर दी जबकि पूर्व में जब किसी प्रकार के कोई डिवाइड नहीं थे चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही खड़े होते थे झांसी का ट्रैफिक आराम से चलता था। आज गरीब आदमियों के हजारों के चालान किए जा रहे हैं जबकि जो मोडिफाइड ट्रक बनाकर रास्ते रास्ते में सड़ा गला सामान बेच रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है क्योंकि सबसे मंथली हिसाब बंधा हुआ है इसी तरह से बस स्टैंड से ईको गाड़ियां चलती हैं जिनका टैक्सी परमिट भी नहीं है लेकिन उनसे भी मंथली वसूली जाती है किसी प्रकार का कोई चालान उनका नहीं होता है परंतु आम जनमानस को विशेष रूप से जो भाजपा का संघ या समन्वय परिवार का कार्य करता है उसको अवश्य रोक कर 5 से 25000 का चालान कर दिया जाता है जो बेरोजगार बच्चे₹50 घर से पॉकेट मनी लेकर पेट्रोल डलाते हैं क्या वह इतना महंगा चालान भर सकते हैं ई-रिक्शा के ड्राइवर के सत्यापन व ऑटो रिक्शा के ड्राइवर का सत्यापन सरकार के आदेश के बाद भी नहीं किया गया क्योंकि सबसे मासिक वसूली की जाती है। ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि फुटपाथ पर चलने की जगह पर या तो वेंडिंग जोन बना दिए गए हैं या फिर खाने पीने की मॉडिफाइड गाड़ियां खड़ी करवा दी गई स्मार्ट सिटी की करोड़ों रुपए से बनी आईकॉनिक सडके इस तरह से नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की लापरवाही से बुरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है
किसान बाजार से बस स्टैंड तक और अग्रसेन चौराहे तक सुबह 3:00 बजे से पूरी रोडो को घेर कर ट्रक खड़े हो जाते हैं और मुख्य मार्ग पर ही सब्जी उतार कर तोलने का काम करते हैं मेडिकल कॉलेज को शहर से यही मार्ग जोड़ता है बीमार होने की स्थिति में लोग नहीं निकाल पाते हैं सब्जी फल ठेले वालों व्यापारियों के हिसाब से ही आम जनता को नहीं निकलने दिया जाता है और जगह बेरीकेटिंग कर रोका जाता है कोई कुछ कहेगा तो फोटो खींचकर तुरंत हजारों रुपए का चालान कर दिया जाता है पूर्व में 2022 के मेयर के चुनाव में वादा किया गया था की सभी चालान माफ करवाए जाएंगे इसी तरह से 2024 के चुनाव में वादा किया गया की सभी चालान माफ करवाए जाएंगे और यह सभी चालान दो पहिया एवं चार पहिया कार के ओवर स्पीड के किए गए हैं सड़कों की ऐसी स्थिति है कि कोई गाड़ी को 20 से 40 के बीच ही चला सकता है इससे अधिक नहीं जब अधिकारियों से बात की जाती है तो वह कहते हैं की 60 की स्पीड के नीचे कोई चालान नहीं होगा परंतु 5 से 20 हजार से25000 कमाने वाले प्रति माह तीन से ₹5000 के चालान भरते हैं ट्रैफिक के सिपाही सब इंस्पेक्टर दिनभर गाड़ियों को रोककर कैसे उनसे पैसे पैदा हो। इसी कार्यों की वजह से उत्तर प्रदेश की छवि उत्तम प्रदेश की बन रही है वही ट्रैफिक पुलिस इस छवि में दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है प्रदेश भर का आंकड़ा मंगवा कर देख लीजिए छोटे से शहर झांसी में दो पहिया और चार पहिया प्राइवेट कार के चालान लखनऊ और नोएडा जैसी सिटी से भी अधिक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि
इसी तरह से ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं परंतु मंथली लेने की वजह से सिर्फ उनकी एंट्री की जाती है और जो मंथली नहीं देता है उसी का चालान किया जाता है। उन्होंने कहा कि
झांसी में कुछ दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आए थे उनके साथ एक अर्टिगा गाड़ी चल रही थी जिसमें सवार व्यक्ति के द्वारा उरई से ललितपुर तक लोगों की जेवे साफ की गई जिसमें झांसी में भी तीन लोगों की जेवो से ₹200000 निकाल लिया उसको भी 24 घंटे के अंदर पकड़ लेने की बात की गई थी परंतु आज तक नहीं पकड़ा गया इसी तरह एक महिला गैंग धार्मिक आयोजनों में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार करता रहा है वह भी आज तक नहीं पकड़ा गया मंदिरों में चोरिया की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, झांसी मैं भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं रात्रि कालीन गस्त लंबे समय से नहीं हो रहा है इस वजह से यह घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अंचल अड़जारिया ने कहा कि
600 करोड़ के सट्टा कारोबार में भी अनेकों लोगों पर इनाम घोषित किया गया पर एक भी इनामी आज तक नहीं पकड़ा गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जप्त करने की बात थी उसे पर भी अभी कुछ नहीं हुआ है। जबकि सट्टा माफिया इस अवैध कमाई को जमीनों में लगाकर काले धन को नंबर एक में कर रहे हैं विवेचक द्वारा इसमें बड़ा खेल किया गया है। उन्होंने कहा कि
सिपाही रजत सिंह के द्वारा एक होनहार नाबालिक बिटिया जो सब इंस्पेक्टर बनना चाहती थी को अपने जाल में फंसा कर सट्टे के कारोबार में शामिल कर लिया गया और उस पूरे परिवार का भविष्य खराब कर दिया गया ना तो उस पर पास्को एक्ट की कार्रवाई हुई ना ही उसकी संपत्ति जप्त हुई सिर्फ उसकी बर्खास्तगी हुई है ना ही उससे जेल में जाकर पूछताछ हुई और ना ही रिमांड लेने की कोई आवश्यकता समझी गई बिटिया के द्वारा जो नाम बताए गए उनमें से दो नाम को अज्ञात कर दिया गया वह भी झांसी में सरकारी जमीनों के आसपास थोड़ी सी जमीन खरीद कर सरकारी सहित सब जमीन बेच दे रहे हैं इन सभी गलत कामों को एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश स्तर से एसआईटी गठन कर कर सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो जिससे सरकार की छवि धूमल करने वालों का प्रयास सफल न हो पाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप तिवारी, गुड्डू शर्मा, अर्पित, शर्मा शिवम, आकाश,सहित सैकड़ो संख्या में राष्ट्र भक्त संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

