Home Uncategorized बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए : कांग्रेस  

बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए : कांग्रेस  

39
0

झांसी। आज महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्रद्धेय बाबू जगजीवन राम की 40 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, शहर महासचिव दिनेश कुमार वर्मा, इंजी. शाहरुख खान , उमाचरण वर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न से अलंकृत किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास ने कहा कि उन्होंने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के अधिकारों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here