
झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक द्वारा अपनी ही पत्नी पर चरित्र हीनता ओर घर से नकदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इन आरोपों को नकारते हुए आज पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ईसाई टोला कमल सिंह कॉलोनी निवासी रोशनी ने पुलिस अफसरों को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह कमल सिंह कॉलोनी निवासी आनंद चौबे के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के बाद से आनंद ओर उसके परिवार के लोग उसका मानसिक शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। माह फरवरी ने पति ओर ससुरालियों ने उसकी मारपीट कर उसे ससुराल से छोटे पुत्र को छीन कर निकाल दिया था। पीड़िता का आरोप है कि जब उनसे न्याय के लिए पुलिस से शिकायत की तो अब पति ओर ससुरलीज उस पर घर से हजारों की नकदी,जेवर ओर चरित्र हीनता का झूठे आरोप लगा कर उसे प्रताड़ित कर बदनाम कर रहे है। पीड़ित महिला ने पुलिस अफसरों से मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

