Home Uncategorized सहकारिता ही विश्व में शान्ति ला सकती है : प्रोफेसर अनिल दीक्षित...

सहकारिता ही विश्व में शान्ति ला सकती है : प्रोफेसर अनिल दीक्षित अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

55
0

देहरादून। रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन देहरादून के तत्वावधान में, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित देव भूमी उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के डीन, संकायअध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि, सयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष 2026 की सहकारिता दिवस आयोजन की थीम “शांतिपूर्ण विश्व के लिए सहकारिता” (Cooperatives for a peaceful world) रखी गयी है , जिसका उद्देश्य सहकारी उद्यमों द्वारा सामाजिक न्याय और एकजुटता को बढ़ावा देने में उनके योगदान को रेखांकित करना है

 

रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. सुशील सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष आज के दिन “अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस” के रूप में यह वैश्विक आयोजन का आव्हान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय ही भारत के विकास की रीढ़ है औऱ हमारे समाज के ताने-बाने को एक सूत्र में बाँध कर रखती है

भारत सरकार ने भी , केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह (गृहमंत्री भारत सरकार) द्वारा विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में हेतु, “सहकार से समृद्ध भारत” के विकास के दृष्टिकोण में सहकारी आंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया है । गोष्ठी में हीरा पंवार, अशोक अग्रवाल, श्रीमती मीनादेवी, सोनू शुक्ला रजत कुमार आदि मौजूद रहे l

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here