
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के नेता अब्दुल रहीश सिद्धकी का 53 वा जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रविवार को सुबह से ही उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलकर ओर उन्हें फोन पर उनके जन्मदिवस की ढेरों मुबारक बाद दी। साथ ही कर्मचारियों, शिक्षकों सहित पत्रकारों ने भी उनका जन्मदिवस मनाते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। देर शाम वी पी एन टाइम्स समाचार पत्र के कार्यालय में पत्रकार कुंदन सोलंकी, झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, अतुल वर्मा, प्रमेंद्र सिंह, नईम खान, पारस ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए केक कटवा कर उनका जन्मदिवस मनाया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

