
झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिवस मुख्यालय लखनऊ में मनाया जा रहा था। जहां लाखों समर्थक एक से एक उपहार लेकर लखनऊ पहुंचे ओर उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में झांसी से सीताराम यादव उर्फ कन्हैया लाल भी उपहार भेंट करने में पीछे नहीं रहे। सीताराम उर्फ कन्हैया लाल ने अखिलेश यादव के 53 वे जन्मदिवस पर 58 किलो की पीतल की साइकिल मुस्कुराते चेहरे की बनवा कर भेंट की, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ओर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।
सीपरी बाजार के आईटीआई के पीछे निवासी सीताराम यादव उर्फ कन्हैया लाल ने एक जुलाई को लखनऊ पहुंच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके निवास पर पहुंच कर 53 वें जन्मदिवस की बधाई शुभकामाएं देते हुए पीतल की 58 किलो की अखिलेश के मुस्कुराते चेहरे की साइकिल बनवा कर भेंट की। सीताराम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमने काफी पहले साइकिल चलाते देखा ओर वह साइकिल चलाते हुए मुस्कुरा रहे थे, चूंकि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता है जो हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी के साथ बातचीत ओर मेल मिलाप करते है, उनका यह स्वभाव ही अखिलेश यादव से जुड़ाव रखे हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कु मुस्कुराहट देखकर ही उन्होंने अलीगढ़ से 58 किलो की साइकिल बनवाई थी। सीताराम ने बताया कि अखिलेश यादव जैसा देश में कोई नेता नहीं, क्योंकि अखिलेश यादव लाखों की भीड़ में अपने कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी को पहचान कर दूर से आवाज लगाकर बुलाते है। सीताराम ने बताया कि जन्मदिवस पर लाखों की भीड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें दूर से पहचान लिया ओर आवाज देकर बुलाया। उनके इसी स्नेह के चलते समाजवादी पार्टी से हर युवा ओर आम जनता जुड़ रही है। सीताराम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ओर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

