Home Uncategorized पुलिस पर लगाया किसान ने गंभीर आरोप, सौंपा वीडियो

पुलिस पर लगाया किसान ने गंभीर आरोप, सौंपा वीडियो

67
0

 

झांसी। एक किसान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कटेरा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ ग्राम जेवर निवासी वीर सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 30 जून को कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतगोवा में अपने मामा के खेत में ट्रेक्टर ट्राली में गोबर भरी खाद डालने ले जा रहा था। तभी कटेरा थाना के एक दरोगा ओर सिपाही बाइक से वहां आए ओर उसे गाली गलौज कर थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद दोनों उसकी ट्रेक्टर ट्राली से गोबर खाद फैंक कर उसको सुख नई नदी पर ले गए जहां उसके ट्रैक्टर ट्राली में अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाकर अवैध वालू भर दी। इसकी उसने गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया बाद में कटेरा थाना पुलिस ने उसके ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में सीज कर दिया है।

जानकारी नहीं है, अगर वीडियो मिलेगा तो जांच होगी

झांसी। किसान द्वारा कटेरा थाना के उपनिरीक्षक ओर सिपाही पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में सीओ मऊरानीपुर से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार की कोई वीडियो है तो उसकी जांच की जाएगी जांच के बाद सत्यता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। देर शाम उन्होंने बताया कि यह वीडियो शिकायत कर्ता के ट्रेक्टर का नहीं है, जो ट्रेक्टर कल सीज किया गया यह वो ट्रेक्टर ट्राली नहीं है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here