झांसी। शहर कोतवाली के सबसे घनी आबादी वाले इलाका गांधी रोड स्थित पेंट की दुकान ओर गौदाम इन दिनों व्यापारियों के लिए दहशत से कम नहीं रह गई। तीन दिन में चौथी बार आग लगने की घटना से अब व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका आखिर यह आग किन कारणों से लग रही। हर बार आग लगने का कारण सिर्फ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा ओर फायर बिग्रेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आज दोपहर को अचानक फिर इसी पेंट के गौदाम से आग लगने पर हड़कम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने आग पर काफी मशक्कत का बाद काबू कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष गंज गांधी रोड निवासी सुनील चौधरी की कलर पेंट की दुकान है, इसी दुकान के बगल में इसका गौदाम बना हुआ है। रविवार की दोपहर अचानक इस गौदाम ने धुआं निकलने लगा, जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते धुआं आग में तब्दील हो गया। किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। लेकिन सोमवार को दोपहर ओर फिर उसके बाद देर शाम फिर इसी गौदाम में भीषण आग लग गई। आग की घटना से आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आज बुधवार की शाम चार बजे फिर इसी गौदाम से भयंकर धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि आस पास के लोग अपने अपने घर मकान से बाहर निकल कर भागने लगे साथ ही व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया। इधर तीन दिन में एक ही स्थान पर चौथी बार आग लगने से व्यापारी दहशत में है। व्यापारियों का कहना है पूरे बाजार में सभी बड़े बड़े प्रतिष्ठा एक दूसरे से लग कर बने है, अगर इस आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता है तो बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल अभी तक इस गौदाम में लगने वाली आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा। सिर्फ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

