
झांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला पदाधिकारी बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने आपातकाल के काले अध्याय पर चर्चा करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और हजारों लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और संविधान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने आपातकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र की हत्या की गई, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई और हजारों लोगों को बिना कारण जेलों में डालकर यातनाएं दी गईं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार जरूर पढ़ें कि आपातकाल के दौरान क्या-क्या अत्याचार और जुर्म किए गए तथा लोकतंत्र सेनानियों ने किस प्रकार यातनाएं सहन कीं।
जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत मण्डल स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम के द्वारा 6 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष चंचल कंथरिया ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की उन्होंने कहा कि आगामी 28 जून रविवार को अपने अपने बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जरूर सुने
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनके जन्म दिवस 6 जुलाई तक पूरे जिले में बलिदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन को डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया जा रहा है।
प्रदीप पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक राष्ट्रवादी एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का विरोध करते हुए देश की एकता के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पखवाड़ा कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी , जिला महामंत्री डाॅ अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, गुड्डी रानी पटेल, वीरेंद्र नायक, सतेंद्र खरे, चंचल कंठरिया, जिला मंत्री यशोदा कुशवाहा, हाकिम सिंह चौहान, यज्ञेश यादव, मनीष कोरी अखिलेश मौर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष बामौर पुष्पेंद्र दुबे,रोहित परिहार, मण्डल अध्यक्ष मऊरानीपुर ग्रामीण मुकेश पटेल, अजय श्री वास,कपिल मुदगिल संचालन जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

