
झांसी। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने खेत पर तास पत्ते से हारजीत की बाजी लगा रहे छ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 49 हजार की नकदी सहित तास की गद्दी ओर मोबाइल फोन बरामद कर लिए है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मैरी रोड पर जाने वाले मार्ग पर बने से खेत में छापा मारकर बड़ागांव गेट बाहर निवासी विनोद रायकवार, रिंकू कुशवाह, मुन्ना कुशवाह, मनीष कुशवाह, गौरव कुशवाह, आकाश यादव, विनोद यादव उर्फ लला यादव, वीरू कुशवाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ताश की गद्दी पैंतालीस हजार रुपए माल फड़ ओर पैंतीस सौ रुपए जामा तलाशी के साथ आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

