Home Uncategorized शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो स्कूटी बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो स्कूटी बरामद

102
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद कर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना पुलिस देर रात गश्त कर मामूर थी। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक शातिर आरोपी क्राफ्ट मेला मैदान में मौजूद है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शातिर को दबोच कर उसके कब्जे से एक स्कूटी क्रमांक यूपी 93 एजेड 7101बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविंद चौराहा सैयर गेट व हाल निवासी काशीराम कॉलोनी निवासी इमरान पठान बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह बरामद स्कूटी चोरी की है, इसके अलावा एक अन्य ओर चोरी की स्कूटी भी उसके पास है ओर वह वाहन चोरियों की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने उसके कब्जे उसकी निशानदेही पर छापा मारकर दूसरी चोरी की स्कूटी क्रमांक यूपी 93 av 1583 बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here