झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर गांधी सभागार के पीछे स्थित दो चिरोल के पेड़ों की 23 जून को नीलामी की जाएगी। प्रभारी अधिकारी नजारत ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी सभागार के पीछे लगे दो चिरौल के पेड़ो की 23 जून 2026 को नीलामी जाएगी। नीलामी गठित की गई कमेटी के समक्ष कलेक्ट्रेट कंपाउंड में 23 जून को सुबह ग्यारह बजे से होगी। नीलामी में भाग लेने वाले ठेकेदारों को नीलामी की बोली लगने से पूर्व एक हजार रुपए की राशि राजस्व विभाग में जमा करनी होगी, वही नीलामी में भाग ले सकेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

