
झांसी। आज वार्ड नं 36 खालसा इंटर कालेज के पास स्थित न्यू इंदिरा नगर की महिलाओं व पुरुषों ने बस्ती की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में डी एम को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह गरीब व मजदूर लोगों की बस्ती है।यहां पीने के पानी की समस्या कई वर्षों से गंभीर बनी हुई है। मात्र हैंडपंप के सहारे मोहल्लावासी निर्भर है। हैंडपंप भी खराब हो चुके हैं। वर्तमान में टैंकर से पानी आता है। पहाड़ी के पीछे पानी की टंकी तैयार हो गई है। लेकिन मोहल्ले में पानी की लाइन नहीं डाली गई है।जिससे मोहल्ले वासियों आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मोहल्लेवासियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव संघर्ष करेंगे । उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से समस्या के निराकरण हेतु वार्ता की।
इस दौरान न्याय अधिकार चौपाल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता बी एल भास्कर, आशु सिंह, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास,जीतू राजा श्रीवास, शैलेन्द्र कुमार शीलू, दिनेश कुमार वर्मा, शाहरुख मंसूरी, मो.,आसिफ , नरेश, धरमू, आनंद, प्यारेलाल, महेश, वसंत, अमर, अरुण, रजनी, गुड्डी, शीला, गौरी, मनीषा, ज्योति, मंजू, तारा, बसंती, राधा, चंदा, भाग्गो, आशा , पायल, ममता, सरोज, सुमन, नेहा , मधु, भारती, सुनीता, मीरा, संगीता, विमला आरती, मीरा, राखी, नीतू , पूनम, गीता आदि शामिल रहे।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बंगरा ब्लॉक में हुए भीषण अग्निकांड में करीब दस दुकानें जलकर राख हो गई है। प्रभावित दुकानदारों को हुई क्षति का आंकलन कर उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

