Home Uncategorized वरूण पाण्डेय कुलसचिव, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज के मुख्य आतिथ्य में मासिक...

वरूण पाण्डेय कुलसचिव, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज के मुख्य आतिथ्य में मासिक साहित्यिक सरस काव्य गोष्ठी सम्पन्न 

116
0

झांसी। शास्त्री विश्वभारती संस्कृति शोध संस्थान शास्त्री भवन सीपरी बाजारा झाँसी में, मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ० प्रमोद कुमार अग्रवाल [से०नि० आई०ए० एस० साहित्य विभूषण द्वारा की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरूण पाण्डेय [ कुलसचिव, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज रहे । विशिष्ट अतिथि डॉ. गौरीशंकर उपाध्याय सरल डॉ० श्रीमती ब्रजलता मिश्रा डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ हरिनारायण त्रिवेदी, हरप्रीत सिंह हैरी श्रीमती कोनिका भामरा (चण्डीगढ़), नीलम गुप्ता डॉ० सुखराम चतुर्वेदी, फौजी रहे। डॉ० सुश्री नीति शास्त्री संयोजिका द्वारा सभी का स्वागत करते हुए वरूण पाण्डेय (पूर्व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व झाँसी) के प्रमाणराज किया गया। तत्पश्चात स्थानान्तरण होने पर संस्थान की ओर से उनका सम्मान किया गया। डॉ० गौरीशंकर उपाध्याय सरल, द्वारा रचित काव्यकृति “कान्तिवीर चन्द्र शेखर आज़ाद एवं चंगु-मंगु के गीत का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा यतीश अकिञ्चन, डॉ० ब्रजलता मिश्रा एवं गौरीशंकर उपाध्याय का शॉल-श्रीफल-से सम्मान किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ कैलाश नारायण मालवीय कृष्ण द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वाणी- बन्दन्नरा से किया गया। तत्पश्चात क्रमशः प्रताप नारायण दुवे, गया प्रसाद वर्मा मधुरेश, रमा शुक्ला (सखी ], हरिशंकर वाल्मीकि रामबिहारी सोनी ‘तुक्कड़, विजय कुमार सैनी, रामलारवन सिंह परिहार तेजभान सिंह बुन्देला, आरजू अग्रवाल सुधा सक्सेना, डॉ. सुमन मिश्रा, अशोक मिश्रा, कामता प्रसाद प्रजापति, राहुल मिश्रा धर्मेन्द्र कुमार (सारांश] रवि कुशवाहा डॉ० अरुण कुमार हिंग्वासिया, आरिफ शहडोली, धर्मपाल, डॉ० के० के० साहू, संजय तिवारी (राष्ट्रवादी), ए० वी० मजूमदार, साकेत सुमन चतुर्वेदी, कांशीराम सेन [मधुप] आदि ने गीत, कविता, गजल का सरस पाठ किया गया। इस अवसर पर सुभाषचन्द्र दीपक साहू, श्रीमती नीलम गुप्ता, डॉ० सन्तोष कुमार सहित अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। अन्त में, श्रीराम सिंह यादव (सेवादार) पद्मश्री शायर बशीर बद्र, गीतकार सुमन कल्याणपुरी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी एवं डॉ. सुश्री नीति शास्त्री ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here