Home Uncategorized कांग्रेस की बैठक में लिया संविधान की रक्षा करने का संकल्प

कांग्रेस की बैठक में लिया संविधान की रक्षा करने का संकल्प

80
0

झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर एक बैठक जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में हुई।

जिसमे अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, उमा चरण वर्मा, गिरिजा शंकर राय, मुकेश साहू, शाहरुख मंसूरी,पवन राज , अभिषेक, श्रीकांत व दयाल दास आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्षशील नेतृत्व में विभाग ने संघर्ष ओर समर्पण की नई इबारत लिखी है।

वक्ताओं ने जननायक राहुल गांधी द्वारा लड़ी जा रही संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास ने कहा कि भाजपा दलित को शिक्षा से वंचित करने षड़यन्त्र रच रही है ताकि वह आगे न बड़ सके । दलितो, पिछड़ों व विमुक्त जातियो को अपनी अस्मिता के लिये जाग्रत होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here