Home Uncategorized कांग्रेस प्रवक्ता गौरव जैन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव जैन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

79
0

झांसी। आज नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकलने जा रहे कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव जैन को उनके घर पर पुलिस हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

इस मौके पर गौरव जैन ने कहा कि शांतिपूर्वक मशाल जुलूस निकालने की अनुमति चार दिन पूर्व मांगी गई थी। लेकिन जिला प्रशासन ने आश्वासन के बाद आज अचानक निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए अनुमति देने से मना करा दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में सरकार की जवाबदेही तय होनी चहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र व छात्र विरोधी है और युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के घर पर ही एकत्रित छात्रों व युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर शाहरुख मंसूरी, कार्तिक पटैरिया, मोहम्मद आसिफ, शेखर नलवंशी, नफीस मकरानी, प्रदुमन सिंह, अंकित मिश्रा,दिनेश कुमार वर्मा, जीतू राजा श्रीवास, शैलेन्द्र वर्मा, के के राय, प्रशांत वर्मा, प्रीति श्रीवास, हुमाम खान, देवेंद्र यादव, विशाल वर्मा, जुगल किशोर आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here