Home Uncategorized 38 लाख कीमत के मोबाइल फोन खोज निकाले पुलिस ने

38 लाख कीमत के मोबाइल फोन खोज निकाले पुलिस ने

88
0

 

झांसी। गुम हुए 38 लाख कीमत के 203 मोबाइल फोन खोज निकाल कर पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को मोबाइल उनके सुपुर्द किए।

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिन लोगों के मोबाइल खोए हुए थे उन्हें सभी को बुलाकर 203 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। एसएसपी ने बताया कि खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए है जिसकी संख्या 203 ओर कीमत 38 लाख रुपए है, उन्होंने बताया थानों में दर्ज होने वाली मोबाइल खोने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर सर्वेलेंस टीम को खोजने के लिए लगाया था गया। सर्वेलेंस टीम ने 308 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को बुलाकर आज उनके सुपुर्द कर दिए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here