Home Uncategorized देर रात तीन मंजिला मकान में भड़की आग, परिजनों ने पड़ौसी की...

देर रात तीन मंजिला मकान में भड़की आग, परिजनों ने पड़ौसी की छत पर कूद कर बचाई जान, लाखों का हुआ नुकसान

97
0

झांसी। ग्वालियर रोड सिद्धेश्वर मंदिर के पास देर रात तीन मंजिला में मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। परिजन आग की चपेट में बचने का प्रयास करते रहे। इधर घटना की सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक दुकान, ऑफिस ओर घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। ऊपर कमरे में सो रहे परिजनों ने पड़ोसी की छत पर कूद कर आग से जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड सिद्धेश्वर मंदिर के पास रहने वाले हरिकृष्ण मुखरिया की गाड़ी व्हील रिपेयरिंग की दुकान है, उसके ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है, साथ ही दुकान के बगल में उनका कार्यालय खुला हुआ है। देर रात बेसमेंट से निकले धुआं के बाद आग भड़क गई जो दुकान, मकान ओर कार्यालय तक जा पहुंची। ऊपरी मंजिल पर सो रहे उसके पुत्र, पुत्र वधु ओर बच्चे आग की लपटों को देख घबरा गए, चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर आए ओर किसी प्रकार आग में घिरे लोगों ने छत से निकलते हुए पड़ोसी के घर में घुस कर जान बचाई। इधर सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी प्रकार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में हरिकृष्ण ने बताया कि करीब 25 से 30 लाख के आस पास का नुकसान हुआ है, दुकान में रखे गाड़ियों के टायर, रिपेयर का सामान ओर बेसमेंट में रखी गाड़ी जलकर राख हो गई। हरिकृष्ण ने बताया कि आग लगने का कारण आशंका व्यक्त की जा रही कि बेसमेंट में रखी ओला गाड़ी चार्ज थी शायद उसी से शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here