Home Uncategorized हिस्ट्रीशीटरों से बताया जान का खतरा, दर्ज मुक़दमे के आरोपियों की गिरफ्तारी...

हिस्ट्रीशीटरों से बताया जान का खतरा, दर्ज मुक़दमे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

143
0

 

झांसी। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में दिए गए शिकायती पत्र में हिस्ट्रीशटरों से जान का खतरा बताकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

अम्बावाय के ग्राम सिमरा निवासी राघवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में बीते दिनों शिकायती पत्र में बताया कि लहरगिर्द निवासी दबंग हिस्ट्रीशीटरों ने उसके साथ मारपीट, लूटपाट रंगदारी जैसी घटनाएं की थी। जिसकी एफआईआर काफी समय बाद आईजी के आदेश पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दर्ज की थी। उसने शिकायती पत्र में बताया कि आरोपियों के खिलाफ दो दो एफआईआर दर्ज है ओर वह पुराने हिस्ट्री शीटर है, उसके बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर नहीं कर रही है, उसने बताया कि उसका परिवार में छोटा पुत्र है, वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। आशंका बनी रहती है कि मुकदमों में राजीनामा नहीं करने पर आरोपी उसके परिवार ओर पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते है। पीड़ित ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में दिए गए शिकायती पत्र पर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर एसपी सिटी को पत्र जारी कर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं ओर गुंडा एक्ट जैसे मामले की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here