
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरा मशीन सुभाष नगर निवासी आकाश उर्फ अप्पू रायकवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद बाइक चोरी की है ओर उसके पास एक ओर चोरी की बाइक है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक ओर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद दो चोरी की बाइक यूपी 93 av 8419, यूपी 93 af 2281 बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

