
झांसी। आज वार्ड नं.45 छनियापुरा में पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर के संयोजन एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में बेहतर झांसी अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।
जिसमें महानगर में व्याप्त बिजली,पानी, गैस सिलेंडर, स्कूली फीस , जल भराव, ट्रैफिक व्यवस्था आदि जनसमस्याओं के समाधान हेतु जन संवाद कर संघर्ष की रणनीति पर मंथन हुआ। छनियापुरा की नाले से उत्पन्न जल भराव की समस्या, भट्टागांव की सड़क एवं नई बस्ती की पार्क की सदस्याओं के निराकरण के लिए नगर आयुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
इस मौके प्रभात सोनी, दिलीप अग्रवाल, एडवोकेट फारुख खान, इंदिरा रायकवार, अमीर चंद आर्य, दिनेश कुमार वर्मा, जयंती शाक्य, सुरेंद्र श्रीवास आदि ने विचार व्यक्त किए।
संचालन शेखर नलवंशी ने किया और आभार महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

