
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर रोड हाईवे पर एक युवक के साथ दबंग द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला दबंग युवक उधारी के पैसे मांगने से दलित दुकानदार से नाराज था। इसी के चलते उसने मारपीट कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी अंकित अहिरवार ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को देर रात शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह हाइवे पर गुमटी रखकर दुकान चलाता है, लहर की देवी मंदिर के पास रहने वाला एक दबंग युवक पिछले कई दिनों से उसकी दुकान से उधार सामान लेकर जा रहा था। गत रोज उसने अपनी दुकान के 21 सौ रूपये उधारी के मांगे तो दबंग ने उसकी दुकान पर आना बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार की रात वह सामान लेने हाइवे के पास गया था। तभी वहां वह दबंग युवक मिल गया ओर उसने उधारी के रुपए मांगने पर उसकी जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

