Home Uncategorized मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

182
0

झांसी। मासूम बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को स्वाट ओर नवाबाद थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा ओर कारतूस भी बरामद किए है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को डायल 112 को सूचना मिली थी एक व्यक्ति ओटो में एक मासूम बालिका कल अपहरण कर ले जा रहा है। इस सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने बालिका के परिजनों से संपर्क किया। जिस पर परिजनों ने अपहरण की सूचना से इनकार करते हुए बताया कि ओटो में उनकी बच्ची को ले जाने वाला उनका परिचित का है, वह दवा दिलाने ले गया है। लेकिन काफी देर तक बच्ची के घर न आने पर परिजनों ने ओटो चालक पर दबाव बनाया तो वह काफी देर बाद उनकी पुत्री को लेकर आया। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया की उसके साथ दुष्कर्म की घटना की गई। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस से दोबारा संपर्क कर बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बबीना के आरा मशीन निवासी संजय मिश्रा उर्फ भगत सिंह की तलाश शुरू कर दी थी। इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने स्वाट ओर नवाबाद पुलिस को लगाया था। दोनों ही टीमों की देर रात आरोपी से आमना सामना हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए हवाई फायरिंग की। पुलिस की बंदूक से निकली एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी ओर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here