
झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी गठबंधन इंडी एलायंस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष/ “इंडी एलायंस लगातार गलत और नेगेटिव नैरेटिव फैलाने का काम कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है और समय आने पर जवाब भी दे भी रही है। बिहार ओर पश्चिम बंगाल के चुनाव से गठबंधन का अस्तित्व तार तार हो चुका है।
सोमवार को झांसी संगठन को मजबूती देने ओर कार्यकर्ताओं से परिचय करने झांसी आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए इंडी एलायंस पर नेगेटिव नेरेटिव फैला कर जनता को गुमराह करने की बात कही। उन्होंने कहा लेकिन जनता सब समझ रही है चुनाव के समय जबाव देगी।
उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस खण्ड खण्ड हो चुका हैं और अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग बयान इसकी सच्चाई बता रहे हैं।
यह गठबंधन अपना राजनीतिक अस्तित्व तार तार चुका है।””
बिहार और हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता विपक्ष की भृष्टाचार और परिवार वाद की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है।”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में भी उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को उसी तरह जवाब देगी और भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देगी।”
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच काम करता है, चुनाव के समय केवल रणनीति में बदलाव होता है।”
“हमारे सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
पीडीए अब केवल कहने भर के लिए बचा है, उसका जमीनी अस्तित्व कहीं दिखाई नहीं देता।”
“पीडीए के नाम पर कुछ 4 लोगों ने केवल अपने परिवार का हित साधने का काम किया है।”
देश की जनता भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से परेशान हो चुकी है।”
“राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामले की जांच ट्रस्ट स्वयं कर रहा है।
वीरांगन रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई को किया नमन
झांसी। संगठन को मजबूत ओर कार्यकर्ताओं से परिचय करने झांसी आए प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई ओर झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

