Home Uncategorized चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद

चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद

111
0

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने सात बाइक बरामद करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक देर रात नवाबाद पुलिस को सूचना मिली कि कोछा भांवर चार्जिंग स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मिली बाईकों के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब चारों शातिरों गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया यह बाइक चोरी की है, ओर वह लोग बाइक चोरी कर कम दामों में बेच देते थे। पूछताछ में चारों युवकों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया भांडेर निवासी विशाल यादव, सीपरी बाजार पाल कॉलोनी निवासी रानू परिहार उर्फ कृष्ण, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर निवासी राजकुमार, बबीना के पशु अस्पताल निवासी एहसान ऊर्फ तौहीद बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here