Home Uncategorized विश्व साइकिल दिवस पर रैली 7 जून को

विश्व साइकिल दिवस पर रैली 7 जून को

51
0

 

झांसी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आगामी 7 जून को कीड़ा भारती कानपुर प्रांत के तत्वाधान में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा । खेल-खेल में स्वस्थ सक्षम, समर्थ भारत हो,सरकार इस धारणा से काम कर रही है । क्रीड़ा भारती इस उपक्रम में पूर्ण क्षमता से सहयोग दे रही है गुरुवार को कीड़ा भारती के विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कानपुर प्रांत के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संजीव त्रिपाठी ,मलखंब विशेषज्ञ रवि प्रकाश , अनिल कुमार पटेल, क्रीड़ा भारती की महिला संयोजक श्रीमती नीता अवस्थी ,ध्यानचंद स्टेडियम झांसी के डीएसओ सुनील कुमार उपस्थित रहे। जिसमें यह निर्णय लिया गया की 7 जून को रैली ध्यानचंद स्टेडियम से चित्रा चौराहा होते हुए ध्यानचंद स्टेडियम में ही समाप्त होगी इसके मुख्य अतिथि ध्यानचंद स्टेडियम के मुख्य प्रभारी करण सिंह होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here