Home Uncategorized दबंगों से परेशान आरपीएफ क्राइम ब्रांच का जवान, प्लॉट पर दबंग नहीं...

दबंगों से परेशान आरपीएफ क्राइम ब्रांच का जवान, प्लॉट पर दबंग नहीं करने दे रहे निर्माण, पुलिस से की शिकायत

167
0

झांसी। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच में तैनात जवान ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शिकायत की है। उसका आरोप है कि वह अपनी खुद की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा। क्षेत्र के रहने वाले दबंग आए दिन तोड़ देते गेट, या दिवाल। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पोड़ी गढ़वाल व हाल खाती बाबा प्रेमनगर निवासी सुरेंद्र सिंह विष्ट ने प्रेमनगर थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी माता जी के नाम प्रेमनगर के रेलवे डैम गढ़िया गांव में प्लॉट है। जिसका वह नगर निगम को हाउस टैक्स भी अदा करता है, अब वह अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहा है, जिस पर क्षेत्र के रहने वाले कुछ दबंग निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे ओर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से आए दिन सामान की तोड़फोड़ कर रहे। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उसके प्लॉट पर लगे गेट को गत दिनों उखाड़ कर फेंक दिया था और जो मजदूर निर्माण कार्य करने में लगे रहते है उन्हें डरा धमका कर भगा देता है। उसने बताया कि दबंग निर्माण कार्य करने के बदले अवैध रंगदारी की मांग कर रहे है, उसके प्लॉट पर अपने घर का दरवाजा कर रहे। उसे व उसके परिवार को दबंगों से जान का खतरा है। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग करते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here