
झांसी। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), झांसी के प्रथम तल पर दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक “लोक कल्याण मेला” आयोजित किया जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी डूडा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे लाभार्थी जो पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लाभार्थी जिन्होंने द्वितीय ऋण का भुगतान पूर्ण कर लिया है अथवा जिनका तृतीय ऋण संचालित है, वे क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में भारत सरकार की 08 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा, इनमें पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के अन्तर्गत पंजीकरण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं।
अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी डूडा ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

